Friday, September 29, 2017

ज़िन्दगी के बचे हुए 20 वर्षों में क्या क्या कर लेना चाहिए ।

आज अखबार में है कि ज़िन्दगी के बचे हुए 20 वर्षों में क्या क्या कर लेना चाहिए ।
अकेले कहीं घूमने जाने चाहिए : ( मैं दो साल पहले ही अकेले जयपुर घूम आई )
जिस चीज़ से डर लगे वो काम कर लेना चाहिए , रात में अकेले कोई डरावनी फ़िल्म देखना या कोई एडवेंचर स्पोर्ट ट्राई करना : (ज़िप लाइन और स्कूबा डाइविंग कर लिया )
सोशल मीडिया पर आपके पास 1000 फ्रेंड्स होंगे पर एक बेस्ट फ्रेंड बनाइए, जिसे अब जब चाहे नम्बर घुमा कर बात कर सकें : (हमेशा से ऐसे दोस्त रहे हैं, उन्हें पता है  )
कोई नया खेल सीखिए, दौड़ना, तैरना,बैडमिंटन या जिम में वर्क आउट : ( हाल में ही कुछ शुरू किया है )
कुछ भी जमा करना शुरू कीजिए , जैसे फ्रिज मैग्नेट ।जहां भी घूमने जाते हैं वहां से एक लाकर फ्रिज पर लगा दीजिये। जब भी इस पर नज़र पड़ेगी, यात्रा की सुखद स्मृतियां याद आएगी : ( ये मैं हर जगह से जरूर लाती हूँ, बल्कि मेरी फ्रेंड्स भी मेरे लिए ले आती हैं )
ये सब तो कर ही लिया यानि कि मेरे दिन पूरे हो गए 
आलेख के साथ तस्वीर एक स्त्री की ही है...क्यों भई क्या सारे पुरुष ये सब कर लेते हैं 

No comments:

Post a Comment