Friday, August 24, 2018

ककोरा


कंटोला, केकरोल, काकरोल, ककोरा आदि नामो से जाना जाता है! यह एक स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य गुणों से भरपूर सब्जी है.
आमतौर पर किंकोड़ा जंगलों के साथ खेत की मेढ़ों पर पहली बारिश होने के साथ ही पैदा होने लगता है.
किंकोड़ा किसके खेत में पैदा होगा, यह नहीं कहा जा सकता और यह पूरी तरह से जंगली फल है जंगलों में भी जहां झाड़ियां अधिक होती हैं, वहां यह आसानी के साथ पैदा हो जाता है ..जितनी अच्छी बारिश होगी,किंकोड़ा की पैदावार भी उतनी ही अच्छी होगी! फाइबर से भरपूर किंकोड़ा पाचन को सही रखता है !
इसमें मौजूद ल्यूटेन, केरोटोनोइड्स विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि #कैंसर_की_रोकथाम में भी सहायक है ..इसके एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक गुण सर्दी-खांसी से राहत प्रदान करने और इसे रोकने में मदद करते हैं!
#प्रोटीन और #आयरन से भरपूर है किंकोड़ा....इसमें मात्र 100 ग्राम में केवल 17 कैलोरी होती है, जिस वजह से ये वजन घटाने में सहायक है......किंकोड़ा ब्लड शुगर कम करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक है !

No comments:

Post a Comment