Thursday, March 15, 2018

कार्बोवेज के अचूक नुस्खे

मेरा चिकित्सकीय अनुभव

1-श्री ब. मंडल, उम्र 65 साल. शिकायत और लक्षण थे – हाथ-पैर बर्फ सा ठंडा, श्वांस लेने में काफी कष्ट, चेहरा विकृत सा नीला, आंखें बंद धीमी आवाज में हवा मांग रहा था.
-कार्बोवेज -1m की खुराक देने पर 10 मिनट के बाद स्थिति में सुधार आने लगा. आधे घंटे के बाद स्थिति बिगड़ने लगी, इस लिए फिर कार्बोवेज-1m का दो डोज 10-10 मिनट के अंतर से देने के बाद स्वस्थ हो गया.
2- स. खातून, उम्र 25 साल.
शिकायत और लक्षण थे- प्रसव के बाद भी महीने भर धीरे-धीरे खून रिसता रहता था. स्त्री रोग विशेषज्ञ से काफी इलाज के बाद ठीक नहीं हुई, तो मेरे पास इलाज के लिए लायी गयी. मैंने लक्षण देख कर एकोनाइट, हेमामेलिस, सिकेलकोर दवा का प्रयोग किया, लेकिन लाभ नहीं हुआ. इसके बाद मैंने कार्बोवेज 200 शक्ति के देने पर रोगिणी जल्दी ही स्वस्थ हो गयी.
2-न. कुमारी, उम्र 17 साल.
वर्षों से शिकायत थी-भोजन के बाद बेचैनी बढ़ जाती थी, उदर तन जाता था, कलेजे में जलते कोयले की तरह जलन होती थी. बदबू भरी डकार एवं दुर्गंधयुक्त गैस निकलने पर कुछ राहत मिलती थी. कार्बोवेज-3x तीन बार रोज, एक माह तक देते रहने के बाद स्वस्थ हो गयी. वर्षों से स्वस्थ है.
3-श्री स. साह, उम्र 70 साल.
शिकायत थी- पैर के अंगूठे में एक वर्ष पहले गैंगरीन हो गयी थी. इससे धीरे-धीरे रक्तस्राव होता रहता था. इस लक्षण के आधार पर कार्बोवेज-200 सुबह में प्रतिदिन एक सप्ताह तक देते रहने के बाद रक्तस्राव बंद हो गया. गैंगरीन में भी आराम हो गया. फिर 15 दिन तक गैंगरीन के लिए सेकलेक दिया, मरीज पूर्णरूपेण ठीक हो गया.

कार्बोवेज के अचूक नुस्खे

  • सिकुड़ते हुए मसूड़े और पायरिया जिसमें मसूड़ों से अचानक बड़ी आसानी से रक्तस्राव होने लगता है. उसमें कार्बोवेज जादुई असर दिखाती है.
  • फेफड़े का लकवा जिसमें रोगी का थूक बदबूदार हो कार्बोवेज शत प्रतिशत लाभ पहुंचाती है.
  • वैसे युवक-युवतियाजो अक्सर डरे, सहमे से रहते है और उनके बाल बहुत अधिक मात्रा में झड़ते हैं-कार्बोवेज वैसे युवक-युवतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ औषधि है.
  • मुंह के ऐसे छाले जो शुरू में सफेद होते हैं, लेकिन बाद में बैंगनी रंग के होते है और उनमें से काला रक्त निकलता है. उसमें से डंक मारने जैसा दर्द होता है. इसके प्रयोग से चिकित्सक और मरीज दोनों आश्चर्यचकित हो जाते हैं.
  • कान में दर्द, बदबूदार स्राव के साथ दिन-प्रतिदिन अगर श्रवण शक्ति का ह्रास होता जाए तब कार्बोवेज को अवश्य आजमाना चाहिए

No comments:

Post a Comment