Thursday, April 5, 2018

मेरा पूर्वोत्तर” प्री-बुकिंग शुरू...

मेरा पूर्वोत्तर”
प्री-बुकिंग शुरू...
आप अगर हमें नियमित रूप से फेसबुक पर फॉलो करते हैं, तो जानते ही होंगे कि पिछले दिनों हमने अपनी मोटरसाइकिल से पूर्वोत्तर भारत की यात्राएँ की थीं... ये यात्राएँ पूर्वी अरुणाचल, असम, मेघालय और उत्तर बंगाल की थीं... अपनी मोटरसाइकिल होने की वजह से हम पूर्वोत्तर के उन स्थानों तक भी गये, जहाँ अमूमन कोई नहीं जाता... और आपको पता ही है कि हमारी यात्राएँ आम टूरिस्ट यात्राएँ नहीं होतीं और न ही हम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर जाते हैं... आपको पूर्वोत्तर के बारे में कुछ अलग ही पढ़ने को मिलेगा...
अब इन यात्राओं का लेखन कार्य पूरा हो चुका है... केवल फाइनल एडिटिंग और प्रिंटिंग ही बाकी है... एक सप्ताह के अंदर इसे भी पूरा कर लेंगे... चूँकि इस बार अपनी यह किताब हम स्वयं ही प्रकाशित करेंगे, तो आज से अगले कुछ दिनों तक इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर रहे हैं... प्री-बुकिंग करने से आपको किताब थोड़ी सस्ती भी मिलेगी और उस पर मेरे हस्ताक्षर भी होंगे...
किताब की एम.आर.पी. 240 रुपये होगी... 200 से ऊपर पेज होंगे... कुछ रंगीन फोटो भी होंगे...
प्री-बुकिंग कैसे करनी है, यह एक बार गौर से पढ़ लीजिए...
1. प्री-बुकिंग में एक किताब 200 रुपये की होगी और 50 रुपये डिलीवरी चार्ज होगा... यानी आपको 250 रुपये देने होंगे...
2. अगर आप बुक-सेलर हैं या किसी भी अन्य वजह से 5 या इससे अधिक प्रतियाँ प्री-बुक करना चाहते हैं, तो आपको एक प्रति के 160 रुपये देने होंगे और 100 रुपये डिलीवरी चार्ज... यानी 5 प्रतियों के लिए 900 रुपये...
3. प्री-बुकिंग राशि फिलहाल केवल पेटीएम पर ही जमा करनी होगी... पेटीएम नंबर है 7042064959 (Deepti Singh). कन्फर्मेशन का स्क्रीनशॉट ले लेना...
4. राशि जमा करने के बाद आपको कन्फर्मेशन का स्क्रीनशॉट 7042064959 पर व्हाट्स-एप करना होगा... साथ ही अपना पूरा पता और मोबाइल नंबर, पिन कोड़ सहित देना होगा...
5. कोई भी बातचीत केवल व्हाट्स-एप या फेसबुक पर ही करें... इस मोबाइल नंबर पर कॉल न करें... आपकी कॉल रिसीव नहीं होगी... आवश्यक होगा, तो आपको अपना पर्सनल नंबर इनबॉक्स में बता देंगे...
6. किताबों की डिलीवरी की संभावना अप्रैल के आख़िर तक है...
7. प्री-बुकिंग 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी...
आपके सुझावों और प्रतिक्रियाओं का स्वागत है...

No comments:

Post a Comment