डेयरी योजना या बैंक ऋण हेतु प्रोजेक्ट रिपोर्ट
किसान भाई जो डेयरी खोलना चाहते हैं उनके लिए यहाँ दो पशुओं के लिए प्रोजेक्ट दिया गया है इसी प्रकार किसान भाई अधिक पशुओं के लिए भी प्रोजेक्ट बना सकते हैं यदि किसान भाई और भी अधिक जानकारी जोड़ सकते हैं जैसे उन्नत मशीनों का प्रयोग करने पर उन पर होने वाला खर्च इत्यादि I इस तरह किसान भाई गणना कर सकते हैं एवं डेयरी मैं होने वाले लाभ हानि भी जान सकते हैंI
आधारभूत मान्यताएँ
उन्नत नस्ल की प्रत्येक दुधारू मवेशी, बियान के पशचात 300 दिनों की अवधि में 3500 लीटर दूध देगी | प्रत्येक मवेशी 65 दिन की बिशुखी अवधि में रहेगी | प्रथम या दिवतिये बियान की मवेशी का ही क्रय किया जायेगा |
तकनीकी मापदण्ड :
- एक इकाई में दुधारू जानवरों की संख्या 02
- प्रत्येक मवेशी का प्रतिदिन औसत दूध उत्पादन 12 ली.
- एक मवेशी और एक बच्चा के लिए जगह की आवश्यकता 60 वर्ग फीट
प्रति मवेशी प्रतिदिन चर की आवश्यकता
- दूध देने की अवधि में – हरा चारा 20 कि.ग्रा.
- सुखा चारा 5 कि.ग्रा.
- संतुलित पशु आहार 5 कि.ग्रा.
- विसुखी अवधि में
- हरा चारा 15 कि.ग्रा.
- सुखा चारा 7 कि.ग्रा.
- संतुलित पशु आहार 1 कि.ग्रा.
वित्तीय मापदण्ड :
- एक उन्नत नस्ल की मवेशी की कीमत रु. 50 हज़ार
- प्रति लीटर दूध की विक्री का मूल्य रु. 32
- पशुपालन निर्माण पर लागत व्यय प्रति वर्गफीट रु. 250
- संतुलित पशु आहार का कीमत प्रति किलोग्राम रु. 20
- हरा चारा की कीमत प्रति कि.ग्रा. रु. 2
- सुखा – चारा की कीमत प्रति कि.ग्रा. रु. 5
- रख – रखाव एवं पशु चिकितसा पर व्यय (प्रतिवर्ष) प्रति इकाई रु. 2000
- प्रति गनी बैग बिक्री से आय रु.20
योजना की रूप रेखा प्रति इकाई
पूंजीगत खर्च :
| 1. | दुधारू जानवर – 02 | प्रति दुधारू मवेशी रु. 50,000 /- दर से (प्रति व्यान 35,00 लीटर दूध देने की क्षमता) (2 × 50,000) | 100000 |
| 2. | पशु बीमा (ट्रांजिट बीमा सहित) | क्रय मूल्य का 6 % की दर से रु. 100000 × 6% | 6000 |
| 3. | पशुशाला निर्माण | 120 वर्गफीट , प्रति वर्गफीट रु. 250 | 30,000 |
| 4. | परिवहन | रु. 2500 /- प्रति मवेशी × 2 | 5000 |
| कुल राशि | 1,41,000 | ||
सामान्य जाति अन.जाती/ अनु.जनजाति
एक इकाई की स्थापना पर व्यय रु.1,41,000 रु.1,41,000
योजना पर कुल लागत व्यय रु. 1,26,900 (90%) रु. 1,33,950 (95%)
बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण रु.14,100 (10%) रु. 7,050 (5%)
लाभुक अंशदान रु. 70,500 (50%) रु. 1,05750 (75%)
राज्य सरकार द्वारा अनुदान रु. 56,400 (40%) रु.28,200 (20%)
अनुदान राशि उपलब्ध कराने के पशचात बैंक ऋण
एक वर्ष में चारा एवं दाना की आवश्यकता एवं मूल्य :
चारा देने की आवश्यकता पशुओं की वयस्क इकाई के आधार पर आँका गया है जो इस प्रकार है :
| क्र. | पशु का विवरण | संख्या | वयस्क इकाई |
| 1 | उन्नत नस्ल की मवेशी | 2 | 2 |
| 2 | बाछा, बाछियाँ | 2 | 1 |
| कुल | 4 | 3 |
चारा दाना का विवरण :
| क्र. | मात्रा | दर | मूल्य (रु. में) |
| 1. | (क) सुखा चारा 5 कि.ग्रा.प्रति वयस्क इकाई प्रतिदिन की दर से दूध देने की अवधि के लिए (5 × 3 × 300 ) = 45 किवंटल
(ख) सुखा चारा विसुखी अवधि के लिए 7 कि.ग्रा. प्रति वयस्क इकाई प्रतिदिन की दर से (7 × 3 × 65) = 13.65 किवंटल
(क +ख) = 58.65 किवंटल
| 500 प्रति किवंटल | 29,325 |
| 2. | (क) दूध देने की अवधि में
हरा चारा 20 कि.ग्रा. प्रति वयस्क इकाई प्रतिदिन की दर से एक वर्ष के लिए (20 × 3 × 300) = 180 किवंटल
विसुखी अवधि में
(15 × 3 × 65) = 29.25 किवंटल
(क+ख) = 180 + 29.25 = 209.25 किवंटल
| 200 प्रति किवंटल | 41,850 |
| 3. | संतुलित पशु आहार
दूध देने की अवधि में प्रति पशु 5 कि.ग्रा. प्रति दिन प्रति वयस्क इकाई की दर से 300 दिनों के लिए (5 × 2 × 300) = 300 कि.ग्रा.
विसुखी अवधि में 65 दिनों के लिए 1 कि.ग्रा. प्रति दिन के दर से (2 × 1 × 65) = 130 कि.ग्रा.
प्रति बछड़ा 0.5 कि.ग्रा, प्रतिदिन की दर से पूरे वर्ष (2 × 0.5 × 365) = 365 कि.ग्रा.
कुल संतुलित पशु आहार
(क+ख+ग) = 34.95 किवंटल
| 2000 प्रति किवंटल | 69,900 |
| कुल योग | 1,41,075 |
मूल्य ह्रास एवं सूद :
| क | दुधारू पशुओं पर 16% की दर से (1,00000 × 16%) | 16,000 |
| ख | बैंक ऋण पर सूद 12 प्रतिशत की दर से (सामन्य जाति 56,400 ×12%)
(अनु.जाति / जनजाति 28,200 ×12%)
| 6,768 |
| कुल योग सामान्य जाती
कुल योग (अनु.जाति / जनजाति)
| 22,768
19,384
|
व्यय एवं आय
व्यय
| क | चारा एवं दाना पर व्यय | 1,41,075 |
| ख | पशु बीमा पर खर्च (6%) प्रतिवर्ष | 6000 |
| ग | रख – रखाव एवं पशु चिकित्सा पर खर्च प्रति वर्ष | 2,000 |
| कुल योग | 1,49,075 |
आय
| 1. | कुल उत्पादित दूध 7,000 ली.का कीमत रु. 32 /- प्रति लीटर की दर से 32 × 7000 ली. | 2,24,000 |
| 2. | 1 बाछी की बिक्री रु. 25,000 / – प्रति बछि की दर से | 25,000 |
| 3. | 1 बाछी की बिक्री रु. 5000 / – प्रति बाछा की दर से | 5,000 |
| 4. | खाद एवं गनी बैग की बिक्री (40 × 20 ) | 800 |
| कुल योग | 2,54,800 |
लाभ = आय – व्यय = रु. 2,54,800 – 1,49,075 = रु.1,05,725
विशुद्ध लाभ = लाभ – मूल्य ह्रास एवं सूद
सामान्य जाती = रु. 1,05,725 – 22,768 = रु. 82,957
अनु.जाती / जनजाति = रु. 1,05,725 – 19,384 = रु. 86,341
No comments:
Post a Comment