Saturday, December 23, 2017

आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया थोड़ा-सा नाश्ता भी या फल भी इनके बहुत काम आयेंगे... और अगर आप पूरे भोजन का प्रबंध कर सको, तो महापुण्य का काम होगा...

एक मित्र 36 बच्चों को दिल्ली से बंगलुरू ले जा रहे हैं एक कार्यक्रम में पार्टिसिपेट कराने के लिये... 23 दिसंबर को रात सवा नौ बजे नई दिल्ली से कर्नाटक एक्सप्रेस (12628) ट्रेन पकडेंगे... तो 40 घंटे से भी ज्यादा की इस यात्रा में एक समस्या आ रही है... और यह समस्या आयेगी भी, एकदम लॉजिकल समस्या है... खाने की... हम सब जानते हैं कि किसी भी ट्रेन की पैंट्री का खाना खाने योग्य नहीं होता... और बच्चों के खाने योग्य तो कतई नहीं होता... और किसी स्टेशन पर 2 मिनट के, 5 मिनट के या 10 मिनट के ठहराव में इतने भोजन का इंतज़ाम भी नहीं हो सकता...
तो समझ रहे हैं ना मैं क्या कहना चाह रहा हूँ... इसलिये इसे Prem Fakira ने अपने यहाँ शेयर किया है और इसीलिये मैं शेयर कर रहा हूँ... आपकी तरफ़ निगाहें हैं... पूरी डिटेल मैं दे रहा हूँ...
ट्रेन 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस 23 दिसंबर को नई दिल्ली से रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी...
24 दिसंबर की सुबह 06:50 बजे भोपाल पहुँचेगी और 5 मिनट ठहरेगी...
08:20 बजे इटारसी...
11:00 बजे खंडवा...
11:53 बजे बुरहानपुर...
12:45 बजे भुसावल...
13:18 बजे जलगाँव...
15:30 बजे मनमाड...
16:20 बजे कोपरगाँव...
16:58 बजे बेलापुर...
18:02 बजे अहमदनगर...
20:00 बजे दौंड...
फिर 25 दिसंबर की सुबह 06:40 बजे गुंतकल...
07:19 बजे गूती...
08:18 बजे अनंतपुर...
09:20 बजे धर्मावरम...
09:59 बजे श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम...
10:54 बजे हिंदूपुर...
13:40 बजे ट्रेन बंगालुरू पहुँच जायेगी और ये लोग अपने भोजन का प्रबंध कर लेंगे...
फोन नंबर नोट कीजिये... 9899538994 ... ये Ashish Tiwari जी हैं, जो बच्चों के साथ होंगे...
ट्रेन नंबर 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस... डिब्बा नंबर S1 और S2... मोस्ट प्रोबेबली सबसे पीछे की तरफ...
आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया थोड़ा-सा नाश्ता भी या फल भी इनके बहुत काम आयेंगे... और अगर आप पूरे भोजन का प्रबंध कर सको, तो महापुण्य का काम होगा...
बाकी डिटेल पहले कमेंट में है...
नीरज मुसाफिर जी की प्रोफाइल से साभार--

No comments:

Post a Comment