Sunday, December 24, 2017

कंडा पानी गेहूँ टॉनिक












Image may contain: outdoor

अभी गेहूँ का सीज़न चल रहा है तो खाद न ख़रीद पाने की भारी समस्या से जूझ रहे किसान इस विकल्प को अपना सकते हैं जिससे उनका पैसा भी बचेगा और उत्पादन में भी कोई कमी नहीं मिलेगी।
आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी है....गोबर से बनने वाले #कंडे या #चिपरी या #गोहरी या #गोइठा जो भी कहते हों....आपको सात कंडे लेने है और ३०-३५ लीटर पानी लेना है किसी भी प्लास्टिक के ड्रम में।
एक के ऊपर एक सात कंडे रखकर किसी ईंट या पत्थर से दबा दीजिए और पानी डालकर चार दिन तक छोड़ दीजिए।
पानी हल्का लाल रंग का हो जाएगा बस आपका टॉनिक तैयार है।।
ज़रूरत हो तो छान लीजिए अन्यथा स्प्रेअर में भरकर छिड़काव कर दीजिए यह अपको पूरी फ़सल में तीन बार डालना है दो बार फूल आने से पहले और एक बार फूल आने के सात दिन बाद।।
एक बार कोशिश करके देखिए इसमें कोई बहुत अधिक मेहनत की ज़रूरत भी नहीं है और असर ज़ोरदार है...फ़सल एकदम करिया भूत हो जाती है......तथा उत्पादन ज़बर्दस्त है...और साथ में दाने भी अलग दिखेंगे।।
यह लगभग एक एकड़ के लिए पर्याप्त है बाक़ी आप अपने खेत की उर्वरा के हिसाब से मात्रा कम या थोड़ा अधिक कर सकते हैं परंतु ज़्यादा नहीं।।
हमको भी यह सूचना सुमंत दादा की वॉल से प्राप्त हुयी थी...उसके बाद एक छिड़काव करके इसका रिज़ल्ट देख कर लिख रहा हूँ।
आप लोग भी कोशिश कीजिए और किसानो को आत्महत्या करने से बचाइए।।
किसान हैं तो देश रहेगा अन्यथा कुछ नहीं बचने वाला।
समस्या भीषण है और ध्यान देने वाला कोई नहीं।
यही सब अमेजन वाले बेच रहे हैं और हम हीनभावना में मर रहे हैं।।
खेती पर लिखी जाने वाली सिरीज़ बीच में रोकनी पड़ी थी कुछ वजह से......लेकिन आज अजेष्ठ त्रिपाठी भाई की वजह से दुबारा शुरु कर रहा हूँ।
अब आपको निरंतर कुछ न कुछ इस विषय में मिलेगा जितना मुझे जानकारी है...सब लिखूँगा।।।
जितना हो सके इस जानकारी को फैलाने में मदद कीजिए।।।।
जय भवानी
शैलेंद्र सिंह

No comments:

Post a Comment