Tuesday, December 19, 2017

भैंस पालन के संतुलित दाना मिश्रण कैसे बनायें ?

भैंस पालन के संतुलित दाना मिश्रण कैसे बनायें ?
पशुओं के दाना मिश्रण में काम आने वाले पदार्थों का नाम जान लेना ही काफी नही है। क्योंकि यह ज्ञान पशुओं का राशन परिकलन करने के लिए काफी नही है। एक पशुपालक को इस से प्राप्त होने वाले पाचक तत्वों जैसे कच्ची प्रोटीन, कुल पाचक तत्व और चयापचयी उर्जा का भी ज्ञान होना आवश्यक है। तभी भोज्य में पाये जाने वाले तत्वों के आधार पर संतुलित दाना मिश्रण बनाने में सहसयता मिल सकेगी। नीचे लिखे गये किसी भी एक तरीके से यह दाना मिश्रण बनाया जा सकता है, परन्तु यह इस पर भी निर्भर करता है कि कौन सी चीज सस्ती व आसानी से उपलब्ध है।
भैंस की आहार बनाने की तरीका नम्बर -1.
मक्का/जौ/जर्इ : 40 किलो मात्रा
बिनौले की खल : 16 किलो
मूंगफली की खल :15 किलो
गेहूं की चोकर : 24 किलो
मिनरल मिक्चर : 2 किलो
इम्यून बुस्टर : 1 किलो
साधारण नमक : 1 किलो
कुल : 100 किलो
भैंस की आहार बनाने की तरीका नम्बर – 2.
जौ : 30 किलो
सरसों की खल : 25 किलो
बिनौले की खल : 22 किलो
गेहूं की चोकर : 19 किलो
मिनरल मिक्चर : 2 किलो
इम्यून बुस्टर : 1 किलो
साधारण नमक : 1 किलो
कुल : 100 किलो
भैंस की आहार बनाने की तरीका नम्बर – 3.
मक्का या जौ : 40 किलो मात्रा
मूंगफली की खल : 20 किलो
दालों की चूरी : 16 किलो
चावल की पालिश : 20 किलो
मिनरल मिक्चर : 2 किलो
इम्यून बुस्टर : 1 किलो
साधारण नमक : 1 किलो
कुल : 100 किलो
भैंस की आहार बनाने की तरीका नम्बर – 4.
गेहूं : 32 किलो मात्रा
सरसों की खल : 10 किलो
मूंगफली की खल : 10 किलो
बिनौले की खल : 10 किलो
दालों की चूरी : 10 किलो
चौकर : 24 किलो
मिनरल मिक्चर : 2 किलो
इम्यून बुस्टर : 1 किलो
नमक : 1 किलो
कुल :100 किलो
भैंस की आहार बनाने की तरीका नम्बर – 5.
गेहूं, जौ या बाजरा : 20 किलो मात्रा
बिनौले की खल : 27 किलो
दाने या चने की चूरी : 15 किलो
बिनौला : 14 किलो
आटे की चोकर : 20 किलो
मिनरल मिक्चर: 2 किलो
इम्यून बुस्टर : 1 किलो
नमक : 1 किलो
कुल : 100 किलो
ऊपर दिया गया कोर्इ भी संतुलित आहार भूसे के साथ सानी करके भी खिलाया जा सकता है। इसके साथ कम से कम 45 किलो हरा चारा देना आवश्यक है
दाना मिश्रण के गुण व लाभ :
• यह स्वादिष्ट व पौष्टिक है।
• ज्यादा पाचक है।
• अकेले खल, बिनौला या चने से यह सस्ता पड़ता हैं।
• पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रखता है।
• बीमारी से बचने की क्षमता प्रदान करता हैं।
• दूध व घी में भी बढौतरी करता है।
• भैंस ब्यांत नहीं मारती।
• भैंस अधिक समय तक दूध देते हैं।
• कटडे या कटड़ियों को जल्द यौवन प्रदान करता है।
संतुलित दाना मिश्रण कितना खिलायें
1. शरीरकी देखभाल के लिए:
• गाय के लिए 5 किलो प्रतिदिन व भैंस के लिए 2 किलो प्रतिदिन
2. दुधारूपशुओं के लिए:
• गायप्रत्येक 5 लीटर दूध के पीछे 1 किलो दाना
• भैंसप्रत्येक 2 लीटर दूध के पीछे 1 किलो दाना
3. गाभिनगाय या भैंस के लिए:
• 6महीने से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को 1 से 5 किलो दाना प्रतिदिन फालतू देना चाहिए।
4. बछड़ेया बछड़ियों के लिए:
• 1किलो से 5 किलो तक दाना प्रतिदिन उनकी उम्र या वजन के अनुसार देना चाहिए।
5. बैलोंके लिए:
• खेतोंमें काम करने वाले भैंसों के लिए 2 से 5 किलो प्रतिदिन
• बिनाकाम करने वाले बैलों के लिए 1 किलो प्रतिदिन।
नोट : जब हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो तो उपरलिखित कुल देय दाना 1/2 से 1 किलो तक घटाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment