Saturday, December 23, 2017

गौ ग्रास योजना

नमस्कार
जबलपुर मे गौ संरक्षण हेतु अनेक गौ शालाएॅ संचालीत होती है। आज सामान्य व्यक्ति घरों मे गौ पालन नही कर पाता। गौ माता को गौ ग्रास देने की हमारे घरों मे परंम्परा है। इस हेतु मेरे मन मे यह विचार चल रहा है की शहर मे गौ ग्रास योजना की शुरवात की जाय। जो की हम सभी के सहयोग से चले।इस हेतु कीसी भी प्रकार की शाशकीय मदत के बीना। इस हेतु एक योजना ऐसी बनाने का विचार है की एक वाहन खरीदकर इस योजना को प्रारंभ कीया जाय जिसके माध्यम से घरो घरों से गौ वंश हेतु रोज गौ ग्रास का संग्रहण कर गौ शालाओं तक पहुचाया जाय।ताकी गौ पालकों की मदत हो सके साथ ही इस पुण्य कार्य मे हम सभी भागीदार भी हो सके।
इस कार्य हेतु अनुमानित व्यय
गाडी - ई रिक्शा लगभग 16,0000
एक ड्राईवर का एक वर्ष का अनुमानीत वेतन 60, 000
लगभग दो लाख दस हजार का अनुमानीत व्यय
हम सभी के सहयोग से यह प्रकल्प चालू कीया जा सकता है। इस कार्य हेतु आप भी ऐच्छीक सहयोग कर सकते है। शायद गौ संरक्षण के क्षेत्र मे मध्यप्रदेश का यह पहला प्रकल्प होगा जो जन सहयोग से चलेगा
मदत हेतु आषाढी कार्तिकी वारी महामंडळ के नाम से चेक दे सकते है।

No comments:

Post a Comment