संस्थान इसी महीने से नया बैच शुरू करने जा रहा है। इसके लिए संस्थान की तरफ से जारी ईमेल आईडी kaushal.vikas.cish@gmail पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एक हफ्ते में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डॉ. राजन ने बताया कि 50-50 के कई बैच लगातार चलने हैं। ऐसे में आवेदन ज्यादा जाते हैं तो बचे हुए युवाओं को हम अगले बैच में शामिल कर लेंगे। एक बैच लगभग 27 दिन का होगा। उसके बाद परीक्षा ली जाएगी और कृषि कौशल विकास परिषद से प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट सरकारी नौकरियों में भी लाभ पहुंचाएगा।
No comments:
Post a Comment