मेरी एक भान्जी अमरीका रहती है । शादी शुदा है । वहां अब भी माँ बाप के साथ ही रहती है । जब वो 19 -- 20 साल की थी तो उसकी साथ की लड़कियां उसे विस्मित भाव से पूछती थीं ........ you Still living with your parents ???? You are such a loser ........ ये पाश्चात्य जगत और भारतीय समाज का Cultural Difference है ........ वहां लौंडा उच्च शिक्षा मने College अपने पैसे से करता है । शाम को Baskin Robbins में झाड़ू पोंछा करता है , table चमकाता है , Toilets चमकाता है , दिन में किलास लगाता है । आज से कुछ साल पहले Cambridge Univ ( या शायद Harvard) ने भारत से 100 Cycle Rickshaw Import किये थे , जिन्हें वहां के students चलाते थे शाम को , campus में , Extra Money के लिए ।
भारतीय समाज मे बच्चों को पान के पत्ते और मुर्गी के अंडे की तरह सेने और पंख में छुपा के रखने का System है ........ हिंदुस्तानी माँ बाप के पेट मे कंगारू वाली थैली लगी है जिसमे वो अपना बच्चा ता उम्र लटका के रखते हैं ।
हमारे देश -- समाज मे निकम्मेपन , कामचोरी , बेरोजगारी का एक मूल कारण ये भी है .......... 35 साल का नवयुवक बेरोज़गार बैठा है और उसकी शादी भी कर देते हैं माँ बाप ??????

जिस दिन हिंदुस्तानी माँ बाप कंगारू वाली थैली में No Room लिख देंगे ........ बहुत सी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी ।
No comments:
Post a Comment