Sunday, February 18, 2018

क्या होते हैं महिलाओं से जुड़े साइबर अपराध

क्या होते हैं महिलाओं से जुड़े साइबर अपराध

साइबर स्टाकिंग -- किसी को बार-बार टेक्स्ट मैसेज भेजना, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना, स्टेटस अपडेट पर नजर रखना और इंटरनेट मॉनिटरिंग इस अपराध की श्रेणी में आते हैं। आईपीसी की धारा 354 डी के तहत यह दंडनीय अपराध है।
साइबर स्पाइंग-- आईटी एक्ट की धारा 66 ई के अंतर्गत यह दंडनीय अपराध है, इसमें चेजिंग रूम, लेडीज वॉशरूम, होटल के कमरे और बाथरूम जैसी जगहों पर रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाए जाते हैं।
साइबर पॉर्नोग्राफी-- इसके तहत महिलाओं के अश्लील फोटो या वीडियो हासिल कर उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर दिया जाता है। अधिकांश मामलों में अपराधी फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हैं और बदनाम करने, परेशान और ब्लैकमेल करने के लिए उनका इस्तेमाल करता है। इस तरह के अपराधों में आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए के अंतर्गत आते हैं।
साइबर बुलिंग-- इसमें साइबर अपराधी पहले महिलाओं या लड़कियों से दोस्ती बनाते हैं और फिर उन्हें विश्वास में लेकरनजदीकियां बढ़ाने के बाद महिला या लड़की के निजी फोटो हासिल कर लेते हैं। इसके बाद पीड़िता से मनचाहे काम करवाने के लिए ब्लैकमेल करते हैं।

ये भी पढ़ें: छात्रों को सिखाया जा रहा साइबर क्राइम से बचने का तरीका

कैसे लगाएं अपने फेसबुक पर प्राइवेसी

किसी को भी अपनी पोस्ट देखने से कैसे रोकें: सबसे पहले सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर प्राइवेसी सेटिंग्स एंड टूल्स पर क्लिक करें इसके बाद वहां 'हू केन सी माय स्टफ' मतलब आपके पोस्ट कौन कौन देख सकता है पर जाने के बाद एडिट ऑप्शन पर क्लिक करके 2 ऑप्शन 'ऑन्ली मी, फ्रेंड्स या कस्टम में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।

अंजान लोगों की रिक्वेस्ट रोकें: फेसबुक अन्य सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा की सुविधा भी देता है। अगर आपको कोई अनजान व्यक्ति फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है या परेशान करता है तो आप सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें इसके बाद प्राइवेसी शॉर्टकट में 'हाऊ डू आई स्टॉप' समवन फ्रॉम बॉदरिंग मी" फिर नीचे दिए गए बॉक्स में जाकर परेशान करने वाले व्यक्ति का नाम या ई-मेल आईडी लिख दें और फिर मोर सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद "हु केन कॉन्टेक्ट मी" ऑप्शन पर जाकर एडिट करके हम अपनी फ्रेंड लिस्ट केवल अपने दोस्तों या फिर दोस्तों के दोस्तों तक सीमित कर सकते हैं।


अपनी टाइमलाइन से लिंक होने से भी रोक सकते हैं : आप दूसरी सर्च इंजन को अपनी टाइमलाइन से लिंक होने से भी रोक सकते हैं। सेटिंग्स ऑप्शन पर जाकर "हू केन लुक मी अप" पर क्लिक करें। इसके बाद इस सवाल का जवाब "डू यू वॉन्ट अदर सर्च इंजन टू लिंक टू योर टाइमलाइन" "नो" पर क्लिक करें।


फोटो प्राइवेसी गार्ड लगाएं--हाल ही में फेसबुक ने नई ट्रिक निकाली है इसमें आपकी फोटो कोई भी सेव नहीं कर सकता। इसके लिए प्रोफाइल फोटो पर एक निशान बनकर आता है उसपर क्लिक करके आप अपनी फोटो पर ये गार्ड लगा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment