विटामिन से भरपूर है मशरूम
मशरूम की सब्जी हर किसी को पसंद होती है और भला हो भी क्यों ना, यह स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय गुणों से युक्त है, यह आसानी से पाचक भी है और बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है। इसमें एमीनो एसिड, मिनरल, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। छतरी के आकार के मशरूम को चीन में महा औषधि तो रोम के लोग इसे र्इश्वर का आहार मानते हैं। पौष्टिकता की दृष्टि से मशरूम शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के भोजन में अहम स्थान रखता है। क्या आप जानते हैं कि मशरूम में आठ प्रकार के विटामिन पाये जाते हैं और प्रत्येक प्रकार के पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए कार्य करते हैं।

विटामिन बी 1
मशरूम विटामिन बी 1 का भी अच्छा स्रोत हैं, जिसे थायमिन के रूप में भी जाना जाता है। थायमिन कार्बोहाइड्रेट से ऊर्जा को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाता है। और यह हमारे तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को सामान्य रखने के लिए भी जरूरी है, यह दिमाग को सक्रिय रखता है।

मशरूम राइबोफ्लेविन या विटामिन बी2 से समृद्ध होता हैं। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रख बीमारियों से बचाने में योगदान करता है। इतना ही नहीं, यह स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं बनाने में मदद करता है, जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। मशरूम में मौजूद विटामिन बी2 त्वचा को स्वस्थ बनाये रखता है।
नियासिन या विटामिन बी3 मशरूम में पाया जाने वाला एक और महत्वपूर्ण विटामिन है। यह विटामिन कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन से ऊर्जा को नियंत्रित करने में मदद करता है। जो हमारे शरीर के तंत्रिका तंत्र और पाचन तंत्र को सही बनाये रखने में मदद करता है।
विटामिन बी-5 पैन्टोथेनिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, जो स्वाभाविक रूप से मशरूम में पाया जाता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन हमारे मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाये रखने में मदद करता है। पैन्टोथेनिक एसिड हार्मोन के उत्पादन में भी सहायता करता है।
मशरूम में विटामिन बी-6 भी पाया जाता है। यह आपके मूड को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन बी-6 शरीर की आंतरिक घड़ी को नियंत्रित करता है, जो मस्तिष्क के सामान्य कार्य और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यह विटामिन मूड में बदलाव और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है।
मशरूम विटामिन बी-9 से भरपूर होता है, जिसे आमतौर पर फोलेट के रूप में जाना जाता है। विटामिन बी9 बोनमैरो में सफेद रक्त कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। साथ ही फोलेट शरीर के स्वस्थ विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की समुचित विकास के लिए फोलेट का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
विटामिन एच या बायोटिन भी विटामिन का एक प्रकार है जो मशरूम में पाया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के के बीच सही तालमेल बिठाने में सहायक है। साथ ही यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर, हमें अंदर से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
No comments:
Post a Comment