Thursday, December 7, 2017

मनचले युवक-पुरूषों से परेशान छात्रायें-महिलायें 1090 वूमैन हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज करायें।

भरथना 7 दिसम्बर- स्कूलों-कालेजों में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने व किसी आपातकाल से निपटने का क्लास जरूरी है। प्रबन्ध समिति और विद्यालय प्रशासन 30 मिनट की क्लास अवश्य लगाना शुरू करें। साथ ही मनचल युवक-पुरूषों से परेशान छात्रायें-महिलायें 1090 वूमैन हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज करायें।
यह बात उपजिलाधिकारी हेम सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल, प्रशिक्षु सी0ओ0 राहुल दुबे ने कस्बा की इकलौते छात्राओं के स्कूल आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में गुरूवार की दोपहर महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं और शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए कही। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनायें बनाकर धरातल पर लागू किया है। यह अलग बात है कि छात्राओं, महिलाओं और अन्य बालिकाओं, युवतियों को लागू योजनाओं का ठीक से पता नहीं हो सका है। जिसके तहत 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक चलने वाले जनसम्पर्क महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगीं। जिसमें सुरक्षा अधिकारी महिलाओं-युवतियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का गम्भीरता से निस्तारण करेगें।
उन्होंने बताया कि तत्काल सुरक्षा के लिए महिलायें व युवतियां 100 डायल अवश्य करें। साथ ही मनचले युवकों व पुरूषों से तंग और परेशान महिलायें व युवतियां निडर होकर मुकाबला करने का प्रयास कर कुछ न बने तो जोर-जोर से चीख पुकार लगाकर पब्लिक को एकत्रित कर मनचले मजनुओं की वेजा हरकत लोगों के बीच रखें। ऐसे मनचले युवकों व पुरूषों के विरूद्ध शिकायतकर्ता युवती-महिला का नाम गोपनीय रखकर उसके सरकारी अभिलेख ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड सहित अन्य सरकारी अभिलेख तत्काल प्रभाव से निरस्त कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर कुछ छात्राओं ने कुछ स्थानों पर मनचले युवकों द्वारा झुण्ड लगाकर छींटाकसी करने व परेशान करने की शिकायत दर्ज करायी। इस मौके पर छात्राआंे के अलावा थानाध्यक्ष जे0पी0 पाल, कालेज प्रधानाचार्य सुमन भटनागर, सुलक्षना यादव, कान्ती यादव, पूजा यादव, पूजा गुप्ता, वन्दना मौर्या, शशी देवी, अनामिका, संजय तिवारी, विवेक आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment