Saturday, January 6, 2018

नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित प्रथम बोर्ड बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाकिम सिंह ने उपस्थित सभासदगणों व कर्मचारियों के सम्मुख कही

भरथना 6 जनवरी- जनता नगर पालिका से मुख्य तौर पर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति व प्रकाश व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखे जाने की इच्छा रखती है। इन विभागों का दायित्व संभालने वाले कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी तत्परता से निभायें। यदि किसी के सामने कोई समस्या है, तो वह तत्काल प्रभाव से मुझे अवगत करायें। लापरवाही की दशा में केवल कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उक्त बात नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित प्रथम बोर्ड बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाकिम सिंह ने उपस्थित सभासदगणों व कर्मचारियों के सम्मुख कही। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की रफ्तार तेज होनी चाहिये। बैठक के दौरान नगर की क्षतिग्रस्त सडकों-पुलियों की मरम्मत, खुले में शौंचमुक्त कराने, दो नलकूपों व 25 हैण्डपम्पों को रीबोर कराने व 4 नग मोटर क्रय करने का प्रस्ताव रखा गया तथा शीतकालीन ऋतु के चलते नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव व गरीब, निर्धन, असहायों को कम्बल वितरित कर राहत प्रदान करने का भी प्रस्ताव रखा गया। जिसके क्रम में उक्त सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। इससे पूर्व अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल की उपस्थिति में लेखाकार अवधेश तिवारी ने माह नवम्बर-दिसम्बर 2017 की मदवार आय-व्यय को बोर्ड के समक्ष पढकर सुनाया गया। साथ ही मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 एवं अन्य प्राथमिक योजनाओं के बारे में सभासदगणों को अवगत कराया गया तथा इन योजनाओं के कुशल संचालन हेतु उनसे सहयोग की अपील की गई। बैठक के शुभारम्भ पर ई0ओ0 रामआसरे कमल द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सिंह समेत समस्त वार्ड सभासदगणों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। बोर्ड बैठक के दौरान सभासद बृजेश यादव मुनुआ, शशांक यादव, विजयलक्ष्मी, प्रेमचन्द्र पोरवाल, शिवराम सिंह यादव, निहालुद्दीन, अंशू वर्मा, अलीमुरसान, राजीव तिवारी, राकेश कुमार, रवि यादव, सुशीला देवी, नीलम, अतुल त्यागी, राघवेन्द्र सिंह, प्रधान लिपिक अरविन्द यादव, सन्तोष यादव, योगेश दुबे, पूरन सिंह चैहान, आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, रामजी भदौरिया राकेश यादव, साहिब खां, सहित समस्त सभासदगणों व पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments:

Post a Comment