हमारी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट*
🙏🏼
😥 आप सबको हमारा नमस्कार , एवं हमें पता है कल से इंदौर वासियो के साथ जिन्हें भी हमारी मृत्यु की खबर मिली वह सभी बहुत दुखी है ....परंतु आप चिंता ना करे हम स यहाँ स्वर्ग श्री कृष्णा जी , वाहे गुरु जी , झूलेलाल जी , अग्रसेन महाराज एवं सभी भगवान जी की गोद मे खेल रहे है , शायद भगवान को हमारी जरुरत ज्यादा थी , इसलिए उन्होंने अपने पास बुला लिया । हॉस्पिटल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तो ना जाने कब आएगी , लेकिन हम बच्चे जो आपको रिपोर्ट दे रहे है , वो जरूर याद रखियेगा .... 1 - मम्मी-पापा आप अपने आपको सम्हालना , आपने हमें बहुत कष्ट एवं प्यार से बड़ा करा पर आपको हमें इस हाल मे देख कर बहुत दुःख हो रहा होगा , कृपया आप सब हमारे मम्मी पापा का ध्यान रखना । 2 - हमें पता है आज सब लोग हमारे लिए कैंडल जलाएंगे पर हम आपसे विनती करते है कि यह प्रयास करे की आगे से ईस तरह कैंडल या दिए जलाने की जरुरत ही ना पड़े । 3 - हमारी बस के पीछे लिखा था - IF YOU SEE RASH DRIVING.. PLEASE CALL.........लेकिन आज तक किसी ने फ़ोन लगाया ही नहीं था , अब आप ऐसी किसी बस को तेज़ चले तो जिम्मेदारी से फ़ोन जरूर लगाएं
🙏🏼 4 - हम अक्सर बस से देखते थे पुलिस वाले अंकल चालान काटने मे व्यस्त रहते थे , उन्होंने कभी हमारी तेज़ चलती बस की तरफ देखा ही नहीं ।
😥 5 - काश हमारा स्कूल पास ही होता तो हम रोज 2 घंटे ज्यादा मस्ती कर पाते । 6 - R.T.O. वाले अंकल अब से पैसे लेकर नहीं , अपने बच्चो उस बस मे स्कूल भेज रहे है , यह ध्यान रखकर फिटनेस पास करियेगा
🙏🏼 9 - सब स्कूल टीचर्स , पेरेंट्स से विनती है कि अब आप हमारे दोस्तों पर जरुरत से ज्यादा पढाई और समय का , या डॉक्टर , इंजीनियर बनने का अभी से बोझ ना डाले , ताकि वो कभी अकेले पड़ गए हमारे मम्मी-पापा के साथ खेलने जा सके 10- हमारा सभी नेता एवं प्रशासनिक अधिकारियों से निवेदन है कि सभी सरकारी स्कूल को इतना अच्छा बना दे की किसी के भी माता-पिता को दूर और महंगे स्कूल के भंवर मे ना फसना पड़े , 11- आप सभी हमेशा यातायात के नियमो का पालन करे ।
😥
😥......हमेशा हमें दुआओ मे याद रखना - आपके स्व.हरमीत कौर , स्व. कृति अग्रवाल, स्व.स्वस्तिक पांड्या , स्व. श्रुति लुधियानी ..... एवं ड्राइवर स्व. राहुल यादव
No comments:
Post a Comment