पशुओं के लिए संतुलित दाना मिश्रण
पशुओं के दाना मिश्रण में काम आने वाले पदार्थों का नाम जान लेना ही काफी नही है। क्योंकि यह ज्ञान पशुओं का राशनपरिकलन करने के लिए काफी नही है। एक पशुपालक को इस से प्राप्त होने वाले पाचक तत्वों जैसे कच्ची प्रोटीन, कुल पाचकतत्व और चयापचयी उर्जा का भी ज्ञान होना आवश्यक है। तभी भोज्य में पाये जाने वाले तत्वों के आधार पर संतुलित दाना मिश्रणबनाने में सहसयता मिल सकेगी। नीचे लिखे गये किसी भी एक तरीके से यह दाना मिश्रण बनाया जा सकता है, परन्तु यह इस परभी निर्भर करता है कि कौन सी चीज सस्ती व आसानी से उपलब्ध है।
- मक्का/जौ/जर्इ40 किलो मात्रा
बिनौले की खल 16 किलो
मूंगफली की खल 15 किलो
गेहूं की चोकर 25 किलो
मिनरल मिक्सर 02 किलो
साधारण नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
- जौ30 किलो
सरसों की खल 25 किलो
बिनौले की खल 22 किलो
गेहूं की चोकर 20 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
साधारण नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
- मक्काया जौ 40 किलो मात्रा
मूंगफली की खल 20 किलो
दालों की चूरी 17 किलो
चावल की पालिश 20 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
साधारण नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
- गेहूं32 किलो मात्रा
सरसों की खल 10 किलो
मूंगफली की खल 10 किलो
बिनौले की खल 10 किलो
दालों की चूरी 10 किलो
चौकर 25 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
- गेहूं, जौया बाजरा 20 किलो मात्रा
बिनौले की खल 27 किलो
दाने या चने की चूरी 15 किलो
बिनौला 15 किलो
आटे की चोकर 20 किलो
मिनरल मिक्स 02 किलो
नमक 01 किलो
कुल 100 किलो
ऊपर दिया गया कोर्इ भी संतुलित आहार भूसे के साथ सानी करके भी खिलाया जा सकता है। इसके साथ कम से कम 4-5 किलोहरा चारा देना आवश्यक है।
दाना मिश्रण के गुण व लाभ
- यहस्वादिष्ट व पौष्टिक है।
- ज्यादापाचक है।
- अकेलेखल, बिनौला या चने से यह सस्ता पड़ता हैं।
- पशुओंका स्वास्थ्य ठीक रखता है।
- बीमारीसे बचने की क्षमता प्रदान करता हैं।
- दूधव घी में भी बढौतरी करता है।
- भैंसब्यांत नहीं मारती।
- भैंसअधिक समय तक दूध देते हैं।
- कटडेया कटड़ियों को जल्द यौवन प्रदान करता है।
संतुलित दाना मिश्रण कितना खिलायें
- शरीरकी देखभाल के लिए:
- गाय के लिए 1.5 किलो प्रतिदिन व भैंस के लिए 2 किलो प्रतिदिन
दुधारू पशुओं के लिए:
- गाय प्रत्येक 2.5 लीटर दूध के पीछे 1 किलो दाना
- भैंस प्रत्येक 2 लीटर दूध के पीछे 1 किलो दाना
गाभिन गाय या भैंस के लिए:
- 6 महीने से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को 1 से 1.5 किलो दाना प्रतिदिन फालतू देना चाहिए।
बछड़े या बछड़ियों के लिए:
- 1 किलो से 2.5 किलो तक दाना प्रतिदिन उनकी उम्र या वजन के अनुसार देना चाहिए।
बैलों के लिए:
- खेतों में काम करने वाले भैंसों के लिए 2 से 2.5 किलो प्रतिदिन
- बिना काम करने वाले बैलों के लिए 1 किलो प्रतिदिन।
No comments:
Post a Comment