Monday, January 8, 2018

बच्चो पर दबाव बनाये की अपने अंडरवियर वह खुद धोए...

जो अभी 8 साल के बच्चे के पिता है ऊनसे आग्रह है कि बच्चे को केवल 2बंजा 2 हो ना सिखाये.... भले ही आप बड़े आदमी है नौकर चाकर है... तो भी अपने बच्चो पर दबाव बनाये की
1. अपने अंडरवियर वह खुद धोए...
2. खाने के बर्तन स्वम् रसोई तक रख कर आये..
3. प्रोत्साहित करें कि बच्चे कभी कभी रसोई में कुछ बना कर खिलाये.... (विशेष पुत्र को क्योँ की माँ लाडली को तो सीखा ही देगी)
4. किसी फालतू शैतानी से ना रोके। जिससे किसी को हानि ना होती हो। जैसे नहाने में समय अधिक लगा रहा हो या लकड़ी जला रहा हो... पटाखे फोड़ रहा हो या... दोस्तो से लड़ रहा हो... लड़ने दे... मजबूत होने दे... हर समय रक्षा पंक्ति बनने का प्रयास ना करे। 
4. गर्मी में गर्मी और् सर्दी में ठण्डक से अधिक ना बचाये... 
( मेरी उम्र कोई 10 साल की थी मेरे पड़ोस के मकान में एक होम्योपैथी के डॉक्टर रहते थे उनका 1 साल के बच्चे को सर्दी में ठंडे पानी से नहलाते थे। मुझे बहुत गुस्सा आता था। बीमार हो जाता तो होम्योपैथी को गोलियां खिला देते। जब मेरी माँ मुझे एक दिन गंगा स्नान कराने ले गई और् बड़ी मुश्किल से मेरी एक डुबकी ने मुझे बीमार कर दिया तब समझ आया... वह डॉक्टर साहब की बात। 

बच्चो को बड़ा होने दे... 
आप बड़ा ना करे। 

अभी डॉक्टर साहब की लाइव वाल पर किसी परिजन ने पूछा था अब शिक्षा कैसी होनी चाहिये.... उस पर ध्यान आया...

प्रणाम
कोई ज्ञानी व्यानी नही अपने अनुभव लिख रहा हूँ। समझ आये तो ठीक नही तो इग्नोर कर दे। 

ॐ ॐ ॐ

No comments:

Post a Comment